Sambhal : 'मिशन शक्ति की गूंज- महिला सुरक्षा के संदेश के साथ सम्भल में निकली जागरूकता बाइक रैली'
एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप आगामी एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें बच्चों की दौड़, जागरूकता अभियान और संवाद कार्यक्रम शामिल हैं। इसी क्रम में आयोजित
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर मजबूत पहल की है। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के दूसरे भाग की शुरुआत के तहत एएसपी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एक भव्य जागरूकता बाइक रैली निकाली गई, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप आगामी एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें बच्चों की दौड़, जागरूकता अभियान और संवाद कार्यक्रम शामिल हैं।
इसी क्रम में आयोजित इस बाइक रैली का उद्देश्य महिलाओं के बीच सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश पहुंचाना है। रैली शहर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी, खासतौर पर उन इलाकों में जहाँ महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है।
प्रशासन ने इसके लिए विशेष रूट चार्ट भी तैयार किया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंच सके। रैली में इस्तेमाल की गई स्कूटियों के बारे में जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि कुछ वाहन शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि कुछ CSR के तहत और कुछ निजी स्कूटियों का भी उपयोग किया गया है।
इस मौके पर कशिश नाम की छात्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उसने कहा कि प्रशासन की यह पहल सराहनीय है और लड़कियों को खुद अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
उसने हेलमेट पहनने, सतर्क रहने और किसी भी छेड़छाड़ की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने का संदेश दिया। यह रैली न सिर्फ जागरूकता फैलाने का माध्यम बनी, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो रही है।
Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार
What's Your Reaction?









