Deoband : देवबंद में गुरु ग्रंथ साहिब के मूल मंत्र का पाठ करने वाली संगत सम्मानित, पौने दो लाख से अधिक बार हुआ जाप

कार्यक्रम में भोली मनचंदा ने कहा कि इस 40 दिवसीय पाठ में पूरी साध संगत ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया, जिसके लिए सभी का आभार है। हरमीत कौर ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में सवा लाख मूल मंत्र के पाठ का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन संगत के उत्साह और

Jun 19, 2026 - 22:13
27 Views
Deoband : देवबंद में गुरु ग्रंथ साहिब के मूल मंत्र का पाठ करने वाली संगत सम्मानित, पौने दो लाख से अधिक बार हुआ जाप
Deoband : देवबंद में गुरु ग्रंथ साहिब के मूल मंत्र का पाठ करने वाली संगत सम्मानित, पौने दो लाख से अधिक बार हुआ जाप

देवबंद: गुरु ग्रंथ साहिब के सार मूल मंत्र का घरों में पौने दो लाख से अधिक बार पाठ करने वाली संगत को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। महिला सुखमणि सेवा सोसाइटी की ओर से गुरुद्वारा साहिब में आयोजित एक कार्यक्रम में पिछले 40 दिनों से चल रहे सुखमणि साहिब के पाठ की लड़ी का समापन हुआ।

कार्यक्रम में भोली मनचंदा ने कहा कि इस 40 दिवसीय पाठ में पूरी साध संगत ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया, जिसके लिए सभी का आभार है। हरमीत कौर ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में सवा लाख मूल मंत्र के पाठ का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन संगत के उत्साह और श्रद्धा के कारण यह संख्या 1 लाख 77 हजार 783 तक पहुंच गई। भाई धर्म सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को गुरबाणी से जोड़ना चाहिए। माताओं को घरों में यह नियम बनाना चाहिए कि बच्चे स्कूल जाने से पहले मूल मंत्र का पाठ जरूर करें। इसके बाद पाठ करने वाली संगत को गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर भी बांटा गया। इस मौके पर हरबंस कौर, पपिन्द्र कौर, पिंकी कौर, नीलम कौर एडवोकेट, मोहिनी सोढी, दीपिका छाबड़ा, रीना भारती, राजेंद्र कौर, गुरमीत बेदी, कांति सचदेवा, बेबी कौर, टिंकल सोढी, बबनीश कौर, परम कौर, चिंकी बतरा, हरप्रीत कौर, रोजी कौर और गुरविंदर कौर सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow