Bajpur : भाजपा नेता सुखदेव सिंह नामधारी का बड़ा हमला, विधायक अरविंद पांडेय को बताया कांग्रेस की बी टीम
नामधारी ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पांडेय ने कैबिनेट मंत्री रहते हुए अपने ऊपर दर्ज तीन दर्जन के करीब मुकदमों को वापस करवाया था, जिन्हें अब फिर से खुलवाया जाएगा। उन्होंने विधायक पर परिवारवा
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता सुखदेव सिंह नामधारी ने गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय पर तीखा हमला बोला है। अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में नामधारी ने दावा किया कि अरविंद पांडेय की कांग्रेस के साथ पूरी सेटिंग हो चुकी है और वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक पांडेय कांग्रेस के इशारे पर ही मुख्यमंत्री धामी की सरकार को निशाना बना रहे हैं। नामधारी के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा विधायक की तारीफ करना इस मिलीभगत का प्रमाण है।
नामधारी ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पांडेय ने कैबिनेट मंत्री रहते हुए अपने ऊपर दर्ज तीन दर्जन के करीब मुकदमों को वापस करवाया था, जिन्हें अब फिर से खुलवाया जाएगा। उन्होंने विधायक पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि उनके रिश्तेदारों को गलत तरीके से नौकरियां दी गईं। आरोप है कि विधायक के भाई और अन्य संबंधी बाजपुर चीनी मिल से वेतन लेते हैं लेकिन काम उनके निजी आवास पर करते हैं। नामधारी ने विधायक पांडेय की संपत्ति की जांच की मांग करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर निकालने की अपील की। साथ ही उन्होंने गणेश गोदियाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात भी कही।
इस दौरान गदरपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुरेश काम्बोज ने भी विधायक पांडेय को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विधायक का गोपनीय पत्र कांग्रेस नेता के पास पहुंचना उनकी मिलीभगत को दर्शाता है। काम्बोज ने कहा कि मंत्री पद न मिलने की बेचैनी में विधायक सरकार की छवि बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने पांडेय को भाजपा के लिए हानिकारक बताते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा। नामधारी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि भाजपा शासन में किसी की जमीन नहीं छीनी जाएगी और वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
Also Click : Hardoi : शिल्पी हत्याकांड के बाद शोक संतप्त परिवार से मिले अखिलेश यादव, भाई ने जताई इंसाफ की आस
What's Your Reaction?









