Barabanki : नागेश्वरनाथ मंदिर में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर 9वां श्रद्धा अर्पण कार्यक्रम आयोजित

डॉ टी एन वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद धरती पर देवदूत थे। उन्होंने हिंदू समाज को जगाते हुए कहा कि खुद को कमजोर मत समझो, तुम असीमित शक्ति के स्रोत हो। उठो, जागो औ

By INA News Desk
Jan 13, 2026 - 00:02
24 Views
Barabanki : नागेश्वरनाथ मंदिर में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर 9वां श्रद्धा अर्पण कार्यक्रम आयोजित
Barabanki : नागेश्वरनाथ मंदिर में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर 9वां श्रद्धा अर्पण कार्यक्रम आयोजित

बाराबंकी में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पूर्व दिवस पर नागेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में 9वां श्रद्धा अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बुद्धिजीवियों ने स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ टी एन वर्मा ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर किया। विशिष्ट अतिथि राकेश शुक्ला 'दीपक' समेत उपस्थित लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डॉ टी एन वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद धरती पर देवदूत थे। उन्होंने हिंदू समाज को जगाते हुए कहा कि खुद को कमजोर मत समझो, तुम असीमित शक्ति के स्रोत हो। उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक नहीं रुको।

राकेश शुक्ला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि जिस दिन आपके सामने समस्या न आए, आप समझ सकते हैं कि आप गलत रास्ते पर चल रहे हैं। वरिष्ठ समाजसेवी टी एन वर्मा ने कहा कि जो कुछ भी आपको शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक रूप से कमजोर बनाता है, उसे जहर की तरह त्याग दो। स्वामी जी के अनुसार जब तक जीना है तब तक सीखना है। उन्होंने कहा था कि विचार कभी नहीं मरते।

कार्यक्रम के दौरान मिठाई और कैलेंडर वितरित किए गए। स्वामी विवेकानंद के सम्मान में पौधरोपण करने वालों में पत्रकार गोविंद वर्मा, आयोजक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, उमेश चंद्र यादव, नित्यानंद तिवारी, हिमांशु वर्मा, श्रीश द्विवेदी, प्रेम वर्मा, मनीष सिंह, केशव शुक्ला, राजेश गुप्ता, काशी गुप्ता समेत कई बुद्धिजीवी शामिल हुए।

यह प्रतिमा शहर के पूर्व नगर पालिका परिषद नवाबगंज चेयरमैन स्वर्गीय राजीव चौधरी द्वारा शहर को दी गई यादगार भेंट है, जो उनकी युवा चेतना जागृत करने वाली सोच को दर्शाती है। उनके पुत्र जतिन चौधरी को यह प्रतिमा पिता की प्रेरणा याद दिलाती है। हाल ही में भाजपा नेता राकेश वर्मा 'कर्रा' द्वारा प्रतिमा का रंग-रोगन कराया गया, जिससे इसकी सुंदरता बढ़ गई है और लोग प्रसन्न हैं।

Also Click : Hardoi : हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य का स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए चयन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow