सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

By INA News Desk
Sep 22, 2024 - 00:39
118 Views
सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Barabanki News INA.
बाराबंकी में आगामी 24 सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थाओं को लेकर की जा रही तैयारियां अपने अंतिम चरणों में हैं। तैयारियों को लेकर इसका जायजा लेने डीएम सत्येंद्र कुमार पहुंचे और उन्होंने स्टेडियम, ऑडिटोरियम और विजय उद्यान में वर्क मैप के बारे में जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। ज्ञात हो कि आगामी 24 सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ विजय उद्यान पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम को लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं को परखा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow