Hardoi : सवायजपुर क्षेत्र में चार नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण को शासन से मिली मंजूरी, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों को सराहा गया

विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी मुख्य प्राथमिकता है। बेहतर सड़कें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगी। क्षेत्रवासियों ने इन सड़कों

By INA News Desk
Feb 28, 2026 - 20:57
29 Views
Hardoi : सवायजपुर क्षेत्र में चार नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण को शासन से मिली मंजूरी, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों को सराहा गया
Hardoi : सवायजपुर क्षेत्र में चार नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण को शासन से मिली मंजूरी, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों को सराहा गया

हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से चार महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इन सड़कों पर कुल लगभग 412 लाख रुपये की लागत आएगी और करीब 6 किलोमीटर लंबाई की सड़कें बनेंगी। इससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। बेहतर सड़कें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद करेंगी।

स्वीकृत सड़कें इस प्रकार हैं- गौटिया से जमालपुर, धीरपुर से अन्ना, नुर्रा से हरिपलापुर होते हुए मटका तक और ब्रह्मरौली से मिश्रनपुरवा तक। इन सड़कों से गांवों गौटिया, जमालपुर, धीरपुर, अन्ना, नुर्रा, हरिपलापुर, मटका, ब्रह्मरौली और मिश्रनपुरवा के लोग सीधे लाभान्वित होंगे। विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी मुख्य प्राथमिकता है। बेहतर सड़कें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगी। क्षेत्रवासियों ने इन सड़कों की स्वीकृति पर खुशी जताई और विधायक का आभार व्यक्त किया।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow