Lucknow: 6 जनपदों के 7 गांवों में चकबंदी कार्य पूर्ण, आयुक्त ने दिए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश। 

चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने विभागीय जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रदेश में लंबित चकबंदी कार्यों को शीर्ष

Feb 28, 2026 - 20:52
33 Views
Lucknow: 6 जनपदों के 7 गांवों में चकबंदी कार्य पूर्ण, आयुक्त ने दिए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश। 
AI photo

लखनऊ: चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने विभागीय जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रदेश में लंबित चकबंदी कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में 6 जनपदों के 7 गांवों में चकबंदी कार्य पूर्ण कर उत्तर प्रदेश जोत चकबंदी अधिनियम की धारा-52(1) के अंतर्गत प्रख्यापन जारी करते हुए चकबंदी क्रियाएं समाप्त कर दी गईं।

चकबंदी आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में ग्राम चौपालों के माध्यम से आमजन का सहयोग मिल रहा है, जिससे चकबंदी कार्यों में तेजी आई है। जौनपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सीतापुर, महाराजगंज तथा लखीमपुर खीरी जनपदों के 7 गांवों में चकबंदी पूर्ण होने के प्रस्ताव संबंधित बंदोबस्त अधिकारियों एवं जिलाधिकारियों द्वारा परीक्षण के उपरांत आयुक्त को भेजे गए थे, जिन्हें अनुमोदित कर अंतिम प्रख्यापन जारी किया गया।

उन्होंने बताया कि जौनपुर का ग्राम कैलावर 30 वर्षों से, कौशाम्बी का ग्राम चायल 19 वर्षों से तथा प्रतापगढ़ का ग्राम बादशाहपुर 17 वर्षों से चकबंदी प्रक्रियाधीन थे। सघन पर्यवेक्षण और प्रशासनिक समन्वय से इन ग्रामों में कार्य पूर्ण कराया गया।

चकबंदी आयुक्त ने कहा कि चकबंदी पूर्ण होने से कृषकों को सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा, भूमि विवादों में कमी आएगी तथा ग्राम विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष लंबित चकबंदी कार्यों को भी समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।

Also Read- चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण से 9 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में 1.70 करोड़ मतदाता कम, गुजरात में सबसे ज्यादा 68 लाख नाम हटे, कुल मतदाता संख्या 13.40% घटी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow