हरदोई में अवैध हथियार के साथ टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: तमंचा और कारतूस बरामद, टड़ियावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हरदोई की टड़ियावां पुलिस ने टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर दयाराम को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। आरोपी पर दर्ज हैं 11 गंभीर आपराधिक मुकदमे।
हरदोई। जिले में अवैध असलहों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टड़ियावां थाना पुलिस को महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल हुई है
पुलिस से प्राप्त विवरण के मुताबिक, टड़ियावां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शातिर अपराधी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है
थाने के रिकॉर्ड के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त दयाराम क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है और स्थानीय थाने की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है
What's Your Reaction?