Sitapur: मिश्रिख तीर्थ में निकली भव्य कलश यात्रा, दधीचि कथा एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुई शुरूवात।

पावन धार्मिक नगरी मिश्रिख तीर्थ स्थित दधीचि कुंड में 16 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य “दधीचि

May 16, 2026 - 21:00
42 Views
Sitapur: मिश्रिख तीर्थ में निकली भव्य कलश यात्रा, दधीचि कथा एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुई शुरूवात।
मिश्रिख तीर्थ में निकली भव्य कलश यात्रा, दधीचि कथा एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुई शुरूवात।

मिश्रिख, सीतापुर। पावन धार्मिक नगरी मिश्रिख तीर्थ स्थित दधीचि कुंड में 16 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य “दधीचि कथा एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा” कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा नगर में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान एवं कथा संकल्पी सुठवाल परिवार, जोधपुर (राजस्थान) हैं। कथा व्यास पं. कृष्णगोपाल (राहुल जी) श्रद्धालुओं को दधीचि कथा का रसपान करा रहे हैं। आयोजन मिश्रिख तीर्थ स्थित दधीचि कुंड परिसर में संपन्न हो रहा है।
शनिवार को दधीचि कुंड में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरकर सभी यजमानों एवं नगरवासियों ने भव्य कलश यात्रा निकाली, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल श्री महर्षि दधीचि ग्रैंड रिजॉर्ट, कुतुबनगर रोड पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए तथा पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। 18 मई सोमवार को सायं 7 बजे महाआरती तथा 19 मई मंगलवार को प्रातः 8 बजे हवन एवं 9 बजे महाप्रसादी भंडारे का आयोजन होगा।
इस मौके पर महर्षि दधीचि मंदिर बीके महंत देवानंद गिरी, नगर पालिका प्रतिनिधि अजय भार्गव, विकास हिन्दू सहित नगर के तमाम संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow