Hardoi: संडीला यातायात पुलिस का अभियान तेज, 20 ई-चालान कर वसूला 28 हजार रुपये सम्मन शुल्क। 

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संडीला यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी

By INA News Desk
May 16, 2026 - 21:04
40 Views
Hardoi: संडीला यातायात पुलिस का अभियान तेज, 20 ई-चालान कर वसूला 28 हजार रुपये सम्मन शुल्क। 
संडीला यातायात पुलिस का अभियान तेज, 20 ई-चालान कर वसूला 28 हजार रुपये सम्मन शुल्क। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी
संडीला/हरदोई। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संडीला यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 16 मई 2026 को यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग करते हुए बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा आवश्यक दस्तावेज न होने पर कुल 20 वाहनों के ई-चालान किए। इस कार्रवाई में कुल 28 हजार रुपये का सम्मन शुल्क निर्धारित किया गया। वहीं नियमों की अनदेखी करने पर एक ई-रिक्शा को सीज भी किया गया।
यातायात प्रभारी अनिल सैनी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की।

Also Read- Hardoi: तहसील शाहाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement