Lucknow: दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के तहत राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन। 

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत “दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0” के तहत गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज

Feb 13, 2026 - 16:17
 0  3
Lucknow: दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के तहत राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन। 
दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के तहत राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन। 
  • 16 कंपनियों की सहभागिता, 1000 से अधिक रिक्तियों पर हुआ साक्षात्कार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत “दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0” के तहत गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य दिव्यांग अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की कंपनियों से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।

राज कुमार यादव जिला समन्वयक ने बताया कि रोजगार मेले में 16 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनके द्वारा कुल 1000 से अधिक रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। कार्यक्रम में कुल 105 दिव्यांग अभ्यर्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत 23 अभ्यर्थियों का यथास्थान चयन किया गया, जबकि अन्य अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए कंपनियों द्वारा विचाराधीन रखा गया।

Also Read- 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, भारतीय डाक और रेलवे में बंपर भर्ती जारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।