Ayodhya : अयोध्या के रामघाट पर पाइप में मिला साधु के भेष में युवक का शव, मौत रहस्यमयी

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह घाट की ओर गए कुछ लोगों की नजर पाइप में पड़े शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर

Feb 12, 2026 - 23:06
32 Views
Ayodhya : अयोध्या के रामघाट पर पाइप में मिला साधु के भेष में युवक का शव, मौत रहस्यमयी
AI Image; Ayodhya : अयोध्या के रामघाट पर पाइप में मिला साधु के भेष में युवक का शव, मौत रहस्यमयी

अयोध्या के रामघाट इलाके में काशीराम कॉलोनी के सामने एसटीपी प्लांट के पास एक बड़े पाइप के अंदर साधु के वेश में युवक का शव मिला। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह घाट की ओर गए कुछ लोगों की नजर पाइप में पड़े शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया। शुरुआती जांच में मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने का पता चला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 साल थी। वह कुछ समय से रामघाट क्षेत्र में साधु के भेष में घूमता दिखता था। लोग बताते हैं कि युवक नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में इधर-उधर पड़ा रहता था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।

Also Click : Hardoi : थाना सुरसा पुलिस ने चोरी की गई भैंस सहित दो आरोपियों को पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow