Sultanpur : सुल्तानपुर में दहेज के लिए बहू को घर से निकाला- बुलेट मांगने पर पति और सास-ससुर पर मुकदमा

जान मोहम्मद के अनुसार उनकी बेटी जीनत खातून की शादी 24 जून 2025 को जौनपुर के खेतापुर निवासी फिरोज अहमद से हुई थी। शादी में 7786 रुपये मेहर तय हुआ था जो अभी तक

Jan 21, 2026 - 23:08
9 Views
Sultanpur : सुल्तानपुर में दहेज के लिए बहू को घर से निकाला- बुलेट मांगने पर पति और सास-ससुर पर मुकदमा
Sultanpur : सुल्तानपुर में दहेज के लिए बहू को घर से निकाला- बुलेट मांगने पर पति और सास-ससुर पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। खंडौरा निवासी जान मोहम्मद ने अपनी बेटी जीनत खातून को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए दामाद फिरोज अहमद, उसके पिता मोहम्मद इदरीश और मां तकदीरुल निशा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जान मोहम्मद के अनुसार उनकी बेटी जीनत खातून की शादी 24 जून 2025 को जौनपुर के खेतापुर निवासी फिरोज अहमद से हुई थी। शादी में 7786 रुपये मेहर तय हुआ था जो अभी तक नहीं दिया गया। शादी से पहले फिरोज विदेश में काम करता था। शादी के बाद फिरोज ने दोबारा विदेश जाने की इच्छा जताई तो जान मोहम्मद ने टिकट के लिए 22 हजार रुपये और वीजा के लिए 50 हजार रुपये नकद फिरोज के पिता मोहम्मद इदरीश को दिए। इदरीश ने वादा किया था कि फिरोज विदेश में कमाकर पैसा लौटा देगा।

फिरोज करीब तीन महीने बाद विदेश से लौट आया। जान मोहम्मद ने 5 हजार रुपये खर्च कर उसका वीजा रद्द करवाया। आरोप है कि फिरोज के लौटने के दो महीने बाद पता चला कि उसने झूठ बोलकर शादी की थी। इसके बाद फिरोज, उसके पिता मोहम्मद इदरीश और मां तकदीरुल निशा ने जीनत से दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की। जब परिवार ने गाड़ी देने में असमर्थता जताई तो तीनों ने 4 अक्टूबर 2025 को जीनत के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।

जीनत घर लौटकर पूरी घटना बताई। परिजनों ने थाने में शिकायत की तो फिरोज घर छोड़कर भाग गया। विदेश से लौटने के बाद जान मोहम्मद 7 दिसंबर 2025 को फिरोज के घर शिकायत लेकर गए जहां उन्हें गालियां दी गईं और कहा गया कि दो दिन में बुलेट नहीं दी तो जीनत को वापस नहीं लाएंगे और दूसरी शादी कर लेंगे। जान मोहम्मद ने अपनी बेटी, पत्नी और भाई के साथ सूरापुर चौकी में सूचना दी लेकिन आरोपियों ने कोई बात नहीं मानी। इसके बाद अब मुकदमा दर्ज किया गया है।

Also Click : Lucknow: महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदमः समाज कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला व समीक्षा बैठक संपन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow