Pratapgarh : प्रतापगढ़ में शिवाला महोत्सव की शुरुआत बच्चों की प्रस्तुति से होगी, 14 को डीएम- एसपी करेंगे महोत्सव का शुभारंभ

महोत्सव का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के पूजन-अर्चन और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से होगा। राज एंग्लो वैदिक विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।

Feb 12, 2026 - 23:02
23 Views
Pratapgarh : प्रतापगढ़ में शिवाला महोत्सव की शुरुआत बच्चों की प्रस्तुति से होगी, 14 को डीएम- एसपी करेंगे महोत्सव का शुभारंभ
Pratapgarh : प्रतापगढ़ में शिवाला महोत्सव की शुरुआत बच्चों की प्रस्तुति से होगी, 14 को डीएम- एसपी करेंगे महोत्सव का शुभारंभ

प्रतापगढ़ के ईश्वर नाथ स्थित पौराणिक शिवाला मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय आठवां शिवाला महोत्सव आयोजित होगा। महोत्सव का उद्घाटन जिला अधिकारी शिव सहाय अवस्थी, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और एसडीएम सदर नैंसी सिंह करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश मौजूद रहेंगे।

महोत्सव का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के पूजन-अर्चन और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से होगा। राज एंग्लो वैदिक विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। शाम को मनोहारी झांकी की प्रस्तुति रात ग्यारह बजे तक चलेगी।

दूसरे दिन सुबह भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक होगा। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मेला, कृषि विभाग द्वारा खेती-किसानी की जानकारी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड शिविर भी लगेगा। दोपहर ढाई बजे से पार्श्व गायक और इंडियन आइडल सीजन-2 के रवि त्रिपाठी की प्रस्तुति के साथ विराट कवि सम्मेलन होगा। शाम पांच बजे अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान, भगवान भोलेनाथ के पूजन-अर्चन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव समाप्त होगा। आयोजक अधिवक्ता परमानंद मिश्र और संयोजक अधिवक्ता शिवेश शुक्ल ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में पहुंचकर इसका लाभ लें।

Also Click : Hardoi : थाना सुरसा पुलिस ने चोरी की गई भैंस सहित दो आरोपियों को पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow