सम्भल में फिल्म शूटिंग को लेकर बवाल, अमित जानी का विवादित बयान सांसद-विधायक के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर चौराहे पर बांध देगी सरकार।

सम्भल में प्रस्तावित फिल्म शूटिंग को लेकर सियासी और धार्मिक माहौल गरमा गया है। एक सम्मेलन में पहुँचे फिल्म निर्माता अमित जानी

Feb 13, 2026 - 14:53
190 Views
सम्भल में फिल्म शूटिंग को लेकर बवाल, अमित जानी का विवादित बयान सांसद-विधायक के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर चौराहे पर बांध देगी सरकार।
अमित जोनी, कल्कि सम्भल फिल्म निर्माता

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में प्रस्तावित फिल्म शूटिंग को लेकर सियासी और धार्मिक माहौल गरमा गया है। एक सम्मेलन में पहुँचे फिल्म निर्माता अमित जानी ने विरोध कर रहे मौलानाओं और स्थानीय नेताओं पर तीखे और विवादित बयान दिए। उन्होंने साफ कहा कि सम्भल किसी की बपौती नहीं है और फिल्म की शूटिंग सरकार की अनुमति से होगी, न कि मस्जिदों या मदरसों के इशारों पर। 

अमित जानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार योगी आदित्यनाथ की है और देश में कानून का राज है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने पहले भी बड़े-बड़े माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की है और आगे भी करेगी। इसी क्रम में उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर 2027 और 2029 में भाजपा की सरकार फिर बनी तो हिंदू विरोध करने वाले नेताओं के गले में कुत्ते वाला पट्टा डालकर सम्भल के चौराहे पर बांध दिया जाएगा। उनके बयान में सांसद जियाउर्रहमान बर्क व विधायक इकबाल महमूद सहित अन्य नेता का नाम भी लिया गया। फिल्म के प्रमोशन को लेकर अमित जानी ने बताया कि अब तक ‘अब्बाजान’, ‘भाईजान’ और ‘सेठ बनवारी लाल गोयल’ जैसे कैरेक्टर रिवील किए जा चुके हैं। आने वाले दो-तीन दिनों में ‘नवाब साहब’ और ‘ज़फर अली’ के पोस्टर भी जारी होंगे। वहीं, फिल्म में सम्भल के एसपी के किरदार का नाम अर्जुन बिश्नोई बताया गया है, जिसे निभाने के लिए बड़े अभिनेताओं के नामों पर विचार चल रहा है। अमित जानी ने एलान किया कि फिल्म की शूटिंग मार्च से मई तक, करीब 90 दिनों तक सम्भल में होगी और किसी भी धमकी से उनकी टीम डरने वाली नहीं है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और बयानबाजी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

Also Read- Ayodhya : अयोध्या में ऑटो में बैठी महिला से चार महिलाओं ने मंगलसूत्र लूटा, ‘लुटेरी लेडी गैंग’ से फैली दहशत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow