Lucknow: सर्वाेदय विद्यालयों में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, छात्रों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ। 

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रदेश भर के जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती

Oct 31, 2025 - 19:10
99 Views
Lucknow: सर्वाेदय विद्यालयों में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, छात्रों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ। 
सर्वाेदय विद्यालयों में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, छात्रों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ। 

लखनऊ: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रदेश भर के जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी विद्यालयों में एकता, अखंडता और समरसता का संदेश देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस बाद सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने एकता और अखंडता के संदेश को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भाषण, निबंध और देशभक्ति गीतों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को देश की एकता, सद्भाव और समरसता के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियां साझा कीं।

Also Read- Lucknow: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मझवारा मोड़, घोसी (मऊ) में किया जन सेवा संवाद कार्यक्रम में सहभागिता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow