Hardoi: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली एकता दौड़, प्रशासन सहित आम जनमानस की सहभागिता से बिखरी छटा। 

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’* के अवसर पर समाज में एकता, अखंडता एवं सद्भावना

Oct 31, 2025 - 18:00
61 Views
Hardoi: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली एकता दौड़, प्रशासन सहित आम जनमानस की सहभागिता से बिखरी छटा। 
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली एकता दौड़, प्रशासन सहित आम जनमानस की सहभागिता से बिखरी छटा। 
  • आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अद्वितीय रहा: रामचन्द्र कनौजिया 

अम्बरीष कुमार सक्सेना)
हरदोई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’* के अवसर पर समाज में एकता, अखंडता एवं सद्भावना का संदेश प्रसारित करते हुए “रन फॉर यूनिटी– 2025” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा रामचंद्र कनौजिया ने  कहा कि सरदार पटेल का अटूट दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता ने एक विविध राष्ट्र को एक लोकतांत्रिक गणराज्य में एकीकृत किया। यह दिन केवल एक जन्मदिवस नहीं, बल्कि उस महान विरासत को याद करने का अवसर है जिसने हमारे देश की नींव रखी। सरदार पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प और अटूट इच्छाशक्ति से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अद्वितीय रहा। राष्ट्रीय एकीकरण के महानायक सरदार पटेल को मुख्य रूप से 560 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में एकीकृत करने के उनके अविश्वसनीय कार्य के लिए जाना जाता है। उनकी कूटनीति, दूरदर्शिता और दृढ़ता ने भारत को विघटन से बचाया और एक "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" का सपना साकार किया। यदि वह न होते, तो शायद आज का भारत वैसा न होता जैसा हम देखते हैं। उन्होंने अखिल भारतीय सेवाओं को "स्टील फ्रेम" कहा, जो देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एक कुशल प्रशासक के रूप में, उन्होंने सुशासन और सार्वजनिक सेवा को सर्वोपरि रखा।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती का मुख्य संदेश "विविधता में एकता" है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर हम सभी को यह शपथ लेनी चाहिए कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करेंगे। हर वह विचार या कार्य जो राष्ट्र की एकता को कमजोर करता है, उसे हर नागरिक द्वारा त्यागा जाना चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी विरासत हमें एक मजबूत, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित करती है। आइए, हम उनके दिखाए रास्ते पर चलें और एक ऐसे भारत का निर्माण करें जिस पर हमारे पूर्वजों को गर्व हो।

कार्यक्रम को जिलाधिकारी अनुनय झा ने भी संबोधित कर सरदार पटेल के कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी अनुनय झा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने अंबेडकर मैदान में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रीय राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झंडी दिखा शुभारंभ किया।  जिलाध्यक्ष ने पौधारोपण किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सरदार पटेल और उनके कृतित्व पर संबोधन और रंग रंग कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा पीके वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा, राजीव रंजन मिश्रा, रामबहादुर सिंह, सौरभ मिश्र नीरज, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, सिद्ध प्रताप मौर्य, कर्मवीर सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र ओम वर्मा सत्येंद्र कुमार सिंह राजपूत, पू उपाध्यक्ष आज़ाद भदौरिया,  जिला मंत्री अविनाश पांडे अजय शुक्ला नीतू चंद्रा, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक सुभाष पांडेय, गौरव भदौरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष विश्वराज सिंह, पारिषा तिवारी, कपिल मोहन गुप्ता सहित जिले व नगर के तमाम पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read- Lucknow: लखनऊ में ‘रन फॉर यूनिटी’ के शुभारंभ पर बोले मुख्यमंत्री, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow