Lucknow: लखनऊ को मिलेगा नया हरा-भरा ठिकाना: सीजी सिटी में 28 करोड़ का 'फाइव सेंसेज' अर्बन पार्क, पहली ग्रीन रूफ लाइब्रेरी के साथ। 

सीजी सिटी में कैंसर अस्पताल के पास अर्बन पार्क बनेगा। 20 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किये जा रहे इस पार्क में शहर की पहली ग्रीन

By INA News Desk
Feb 13, 2026 - 16:47
30 Views
Lucknow: लखनऊ को मिलेगा नया हरा-भरा ठिकाना: सीजी सिटी में 28 करोड़ का 'फाइव सेंसेज' अर्बन पार्क, पहली ग्रीन रूफ लाइब्रेरी के साथ। 
AI Image
  • सीजी सिटी में 20 एकड़ में बनेगा अर्बन पार्क, 05 सेंस थीम पर होगा आधारित 
  • कैंसर हॉस्पिटल के पास 28 करोड़ रूपये की लागत से विकसित किया जा रहा है पार्क 
  • शहर की पहली ग्रीन रूफ लाइब्रेरी के साथ 300 लोगों की क्षमता का ओपन थियेटर भी होगा 

लखनऊ: सीजी सिटी में कैंसर अस्पताल के पास अर्बन पार्क बनेगा। 20 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किये जा रहे इस पार्क में शहर की पहली ग्रीन रूफ लाइब्रेरी बनेगी। साथ ही 01 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में वॉटर बॉडी और जॉगिंग ट्रैक के साथ स्पोर्ट्स एरीना भी होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरूवार को स्थल निरीक्षण करके पार्क को 05 सेंस थीम के आधार पर विकसित करने के निर्देश दिये। 

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि कैंसर अस्पताल के पास ग्रीन बेल्ट की जमीन पर 28 करोड़ रूपये की लागत से अर्बन पार्क विकसित किया जा रहा है। लगभग 20 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किये जा रहे इस पार्क में लाइब्रेरी का भी निर्माण कराया जा रहा है। यह शहर की पहली ग्रीन रूफ लाइब्रेरी होगी, जिसकी आकर्षक डिजाइन लोगों का ध्यान खींचेगी। पार्क में लगभग 600 मीटर लंबा जॉगिंग ट्रैक एवं पाथ-वे विकसित किया जाएगा। इसके अलावा ओपन जिम और बच्चों के लिए किड्स-प्ले एरिया रहेगा, जिसमें आकर्षक झूले लगाये जाएंगे। यहां स्पोर्ट्स एरीना भी विकसित किया जाएगा, जिसमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेनिस कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट आदि की सुविधा होगी। यह स्पोर्ट्स एरीना पार्क के किनारे विकसित किया जाएगा, ताकि बाहर से भी लोग एरीना में सीधे प्रवेश कर सकें। 

अर्बन पार्क में लगभग 01 एकड़ क्षेत्रफल में वॉटर बॉडी विकसित की जाएगी, जिसके किनारे फ्रैगरेंस गार्डेन होगा। इसके अलावा लगभग 300 लोगों की क्षमता का एम्फी थियेटर व फूड कोर्ट भी निर्मित किया जाएगा। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह पार्क 05 सेंस थीम पर आधारित होगा। जिसके अंतर्गत पार्क में अलग-अलग यंत्र लगाये जाएंगे। जिनके माध्यम से बच्चे दृश्य, स्पर्श, ध्वनि, गंध एवं स्वाद आदि क्रियाओं को महसूस कर सकेंगे। 

  •  इकाना स्टेडियम के पास मल्टीलेवल पार्किंग 

सीजी सिटी में इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पीछे फाइन डाइन योजना के भूखण्डों के पास  मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। इस डबल बेसमेंट पार्किंग की छत पर ग्रीनरी रहेगी और हॉर्टीकल्चर का कार्य कराया जाएगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग में एक बार में 500 से अधिक वाहन खड़े हो सकेंगे। उन्होंने योजना में मीडियन पर फूलदार पौधे रोपित करने के निर्देश दिये हैं। 

  •  डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण

सीजी सिटी योजना में जल निकासी के लिए लगभग 38 करोड़ रूपये की लागत से डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने इकाना स्टेडियम व वेटलैंड के पास निर्मित किये जा रहे इस नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत नाले को कवर्ड कराने के निर्देश दिये। इस क्रम में उन्होंने सी0एस0आई0 टावर का भी निरीक्षण किया। टावर में लिफ्ट के संचालन में गड़बड़ी पाये जाने पर उपाध्यक्ष ने सम्बंधित संस्था मेसर्स असलम आगा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। इस मौके पर मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा व प्रभारी अधिकारी-अर्जन विपिन शिवहरे समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow : लखनऊ में जनता दरबार में लोग मुख्यमंत्री से मिलने की आस में निराश, जनता दर्शन में योगी का इंतजार, फरियादियों का अटूट यकीन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow