Lucknow : सीतापुर और रामपुर में ऐप से खाद बुकिंग की नई व्यवस्था शुरू, पहले ही दिन किसानों ने बुक किया 542 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक
सीतापुर जिले में इस व्यवस्था को लेकर किसानों में काफी उत्साह रहा, जहां पहले ही दिन 3,607 किसानों ने कुल 447.85 मीट्रिक टन उर्वरक बुक किया। इसमें यूरिया के लिए 2,833, डीएपी के लिए 687, एमओपी के लिए 51, एनपीकेएस के लिए 17 और एसएसपी के लिए 19 बुकिंग शा
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के प्रयास के तहत शुरू की गई ऐप आधारित उर्वरक आपूर्ति व्यवस्था को पहले ही दिन बड़ी सफलता मिली है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई इस नई व्यवस्था से खाद वितरण में पारदर्शिता आएगी और किसानों को बिचौलियों व कालाबाजारी से मुक्ति मिलेगी। अब किसान बिना किसी परेशानी के सीधे अपने स्मार्टफोन के जरिए खाद की एडवांस बुकिंग कर पा रहे हैं।
कृषि विभाग द्वारा शुरू किए गए इस डिजिटल प्रोजेक्ट के पहले दिन सीतापुर और रामपुर जिलों के कुल 4,258 किसानों ने ऐप पर सफलतापूर्वक खाद की बुकिंग कराई। इस पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से पहले ही दिन कुल 542.73 मीट्रिक टन उर्वरक की बुकिंग की जा चुकी है, जो कुल 2,736.248 हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए है। इस तकनीक के प्रति किसानों का भरोसा दोनों जिलों में बड़े पैमाने पर हुई बुकिंग से साफ दिखाई दे रहा है।
सीतापुर जिले में इस व्यवस्था को लेकर किसानों में काफी उत्साह रहा, जहां पहले ही दिन 3,607 किसानों ने कुल 447.85 मीट्रिक टन उर्वरक बुक किया। इसमें यूरिया के लिए 2,833, डीएपी के लिए 687, एमओपी के लिए 51, एनपीकेएस के लिए 17 और एसएसपी के लिए 19 बुकिंग शामिल हैं। इसी तरह रामपुर जिले में भी 651 किसानों ने अपनी खेती के लिए कुल 94.88 मीट्रिक टन उर्वरक की एडवांस बुकिंग की। रामपुर में यूरिया के लिए 443, डीएपी के लिए 177, एमओपी के लिए 28 और एनपीकेएस के लिए 3 किसानों ने बुकिंग पूरी की।
इस नई डिजिटल व्यवस्था को बेहतर तरीके से चलाने के लिए सरकार खाद की दुकानों को भी तेजी से अपडेट कर रही है। दोनों जिलों के कुल 3,758 खाद विक्रेताओं में से 296 दुकानदारों की पीओएस मशीनों को पहले ही दिन नए सॉफ्टवेयर संस्करण के साथ अपग्रेड कर दिया गया। इसमें सीतापुर के 224 और रामपुर के 72 विक्रेता शामिल हैं। बाकी बची मशीनों को भी बदलने का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि सभी दुकानों पर किसानों को इस तकनीक का पूरा लाभ मिल सके।
Also Click : Hardoi: मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
What's Your Reaction?




