Hardoi: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान श्रमिक यूनियन के तहसील अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में किसानों एवं क्षेत्रवासियों ने शनिवार को

Aug 1, 2026 - 18:42
23 Views
Hardoi: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हरदोई/शाहाबाद। भारतीय किसान श्रमिक यूनियन के तहसील अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में किसानों एवं क्षेत्रवासियों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी शाहाबाद को जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्राम रसूलपुर की सरकारी बंजर भूमि पर अवैध खनन की जांच कराकर कार्रवाई करने, नगर पिहानी के ऐतिहासिक "तीन बंदर पार्क" का पुराना नाम बहाल करने, ग्राम राभा की बाजार की सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने, राभा से अकेलापुरवा तिराहा तक जर्जर सड़क का निर्माण कराने तथा किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया खाद बेचने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर सभी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी सरफराज खां ने कहा कि किसानों और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि प्रशासन ने समय रहते मांगों का निस्तारण नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। इस मौके पर खालिद खां राष्ट्रीय प्रभारी,सरफराज खां जिला प्रभारी,संजीव शर्मा तहसील अध्यक्ष इम्तियाज अली सहित भारी संख्या में किसान मजदूर महिलाएं उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow