Hardoi: एसपी ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, डायल-112 व क्वार्टर गार्ड की व्यवस्थाएं परखी

रिजर्व पुलिस लाइन में अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Jul 31, 2026 - 15:08
23 Views
Hardoi: एसपी ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, डायल-112 व क्वार्टर गार्ड की व्यवस्थाएं परखी

हरदोई। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, हरदोई के परेड ग्राउंड में आयोजित शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल की अनुशासन, कार्यकुशलता एवं तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने डायल-112, क्वार्टर गार्ड, अर्दली रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने तथा ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) शाहाबाद तथा क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए।

Also Read- Hardoi: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार, बेनीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow