Hardoi: गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को सवायजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना सवायजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ

Aug 1, 2026 - 18:54
39 Views
Hardoi: गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को सवायजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को सवायजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई। थाना सवायजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ आर्थिक एवं भौतिक लाभ कमाने के उद्देश्य से संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 को थाना सवायजपुर में मु.अ.सं. 160/2026 के तहत गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधपाल पुत्र हरपाल, निवासी ग्राम कीलापुर, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर हरदोई, शाहजहांपुर और बदायूं जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में थाना सवायजपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रिंस कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार तथा कांस्टेबल हिमांशु राघव की टीम शामिल रही।

Also Read- Hardoi: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार, बेनीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow