Hardoi : पत्नी के प्रेम प्रसंग और साथ जाने से इनकार करने पर युवक ने ट्रक के आगे कूदकर दी जान, हरदोई के माधौगंज की घटना

लुधियाना में रहने के दौरान चंद्र प्रकाश की पत्नी और राहुल के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इस बात की जानकारी होने पर चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी को साथ लेकर वापस अपने गांव लखनपुर आ गया।

Jun 25, 2026 - 22:53
 0  3
Hardoi : पत्नी के प्रेम प्रसंग और साथ जाने से इनकार करने पर युवक ने ट्रक के आगे कूदकर दी जान, हरदोई के माधौगंज की घटना
Hardoi : पत्नी के प्रेम प्रसंग और साथ जाने से इनकार करने पर युवक ने ट्रक के आगे कूदकर दी जान, हरदोई के माधौगंज की घटना

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी के प्रेम प्रसंग और उसके साथ रहने से मना करने से दुखी होकर एक युवक ने ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

पुलिस जांच के अनुसार, माधौगंज थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव का रहने वाला करीब 25 वर्षीय चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी के साथ लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था। वहीं पास के कमरे में उसका एक रिश्तेदार राहुल भी रहता था, जो माधौगंज के ही बोचन पुर गांव का निवासी है। लुधियाना में रहने के दौरान चंद्र प्रकाश की पत्नी और राहुल के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इस बात की जानकारी होने पर चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी को साथ लेकर वापस अपने गांव लखनपुर आ गया

गांव आने के बाद पीड़िता यानी पत्नी ने राहुल पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर माधौगंज थाने में राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद जब पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए, तो उसने अपने पति चंद्र प्रकाश के साथ रहने से साफ मना कर दिया और प्रेमी राहुल के साथ जाने की बात पर अड़ गई। पत्नी के इस फैसले और पुलिस के सामने दिए गए बयान से चंद्र प्रकाश को गहरा धक्का लगा। इसी बात से आहत होकर उसने सड़क पर जा रहे एक ट्रक के सामने छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस पूरे मामले को लेकर बिलग्राम के क्षेत्राधिकारी राम सूरत सोनकर ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है

Also Read : Sambhal : कसेरुआ मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरजे दानिश अली- ‘कानून को बुलडोजर से कुचल रही बीजेपी सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow