Education News: अहिरोरी में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता, ‘विकसित भारत’ थीम पर बच्चों ने बिखेरे रंग
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 24 सितंबर 2026 को विकासखंड अहिरोरी के सभागार, खंड विकास अधिकारी कार्यालय
हरदोई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 24 सितंबर 2026 को विकासखंड अहिरोरी के सभागार, खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र के परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ‘विकसित भारत’ थीम पर आधारित आकर्षक चित्रों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने एवं खंड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षक संजीव मिश्रा ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और अभियान के उद्देश्यों को घर एवं समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के परिणाम
जूनियर वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की अंजलि वर्मा ने प्रथम, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की दिव्या ने द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय चौरा की जान्हवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय महोनी के आस्तिक राज ने प्रथम तथा निधि ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए और कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सुनील कुमार (एआरपी), संजीव मिश्रा (केआरपी) सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं वंदना शुक्ला, रवींद्र सिंह, डाल चंद्र, प्रेमचंद्र एवं नीलम उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi News: हरदोई में SC छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका
What's Your Reaction?