Hardoi News: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने जनसुनवाई के दूसरे दिन सुनीं 102 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
नवागत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने जनसुनवाई के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट में जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं
हरदोई। नवागत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने जनसुनवाई के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट में जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ करते हुए पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संबंधित अधिकारी शिकायतों का समय से निस्तारण कर उसकी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Also Read- आईएएस राहुल पांडे बने हरदोई के नए डीएम, कलेक्ट्रेट कोषागार में संभाला पदभार
What's Your Reaction?