Sambhal News: सम्भल में मंदिर-मस्जिद बयान पर AIMIM नेता मुशीर खां का पलटवार, बोले- मस्जिद थी, है और इंशाअल्लाह रहेगी
राजेश सिंघल के बयान पर भड़के मुशीर खां, बोले- सम्भल की शांति भंग करने की साजिश, प्रशासन करे सख्त कार्रवाई; 2027 से पहले विकास
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: राजेश सिंघल के बयान पर भड़के मुशीर खां, बोले- सम्भल की शांति भंग करने की साजिश, प्रशासन करे सख्त कार्रवाई; 2027 से पहले विकास और रोजगार पर बात करने की दी नसीहत भाजपा नेता राजेश सिंघल के मंदिर-मस्जिद को लेकर दिए गए बयान पर सम्भल की सियासत गरमा गई है। AIMIM नेता चौधरी मुशीर खां ने राजेश सिंघल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे सम्भल की शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश करार दिया। उन्होंने प्रशासन से ऐसे बयानों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुशीर खां ने कहा कि राजेश सिंघल का बयान उनकी पार्टी में राजनीतिक टीआरपी बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान संविधान और कानून से चलेगा, किसी के कहने से नहीं। संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का हवाला देते हुए उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता की बात कही। मुशीर खां ने कहा, मस्जिद थी, मस्जिद है और इंशाअल्लाह मस्जिद रहेगी। राजेश सिंघल के मस्जिद गिराने जाने पर गोली की जगह पुष्पवर्षा होने वाले बयान पर भी मुशीर खां ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे घटिया और आलोचनात्मक बयान बताते हुए कहा कि वह इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी जुबान भी लंबी है, लेकिन वह संविधान को मानने वाले लोग हैं और कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई की मांग करेंगे। मुशीर खां ने आरोप लगाया कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मंदिर-मस्जिद को चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेताओं को संभल के विकास, रोजगार और व्यापारियों की समस्याओं पर बात करनी चाहिए। उनके मुताबिक, मौजूदा माहौल से हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के व्यापारी और मजदूर प्रभावित हो रहे हैं। मुशीर खां ने प्रशासन से मांग की कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए और राजेश सिंघल के बयान पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह आला अधिकारियों से भी मिलेंगे।
What's Your Reaction?