Hardoi News: हरदोई में SC छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका
जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया है, कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद हरदोई में संचालित
Hardoi; जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया है, कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद हरदोई में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति (बालक/बालिका) छात्रावासों मन्नापुरवा, जी०आई०सी० परिसर हरदोई एवं बाबू जगजीवनराम (बालिका) छात्रावास मन्नापुरवा हरदोई में संचालित छात्रावासों में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन की गयी है। निःशुल्क प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राएं विभागीय वेबसाइट/पोर्टल https://upswdhms.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है गत वर्ष में (2025-26) निवासरत छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन नवीनीकरण आवेदन करना अनिवार्य होगा।
छात्रावासों में प्रवेश हेतु इच्छुक प्रत्येक छात्र/छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा, साथ ही सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व बेवसाईट/पोर्टल पर प्रदर्शित नियम एवं शर्ते भलि भाँति पढ़ ली जाये। छात्रावास में प्रवेश हेतु उपलब्ध क्षतमा का 70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति/जनजाति के लिये होगा तथा 30 प्रतिशत अन्य पिछडे वर्ग एव सामान्य वर्ग के छात्रों का आधार प्राथमिकता का आर्थिक होगा। छात्रावास में केवल वे छात्र/छात्रा ही पात्र होगें जो नियमित रुप से किसी कालेज/विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहें। किसी भी प्रकार की नौकरी/अन्य व्यवसाय में लगे छात्रों को छात्रावास में प्रवेश नही मिलेगा। छात्रावास के प्रवेश छात्र की योग्यता उच्चशिक्षा की प्राथमिकता/मूल निवास स्थान की दूरी के आधार पर होगा। 10 सितम्बर, 2026 से 18 सितम्बर, 2026 तक आरक्षित वर्ग/सीटों के सापेक्ष छात्र/छात्राए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अपूर्ण एवं निर्धारित गये आवेदन पत्र एवं आरक्षित वर्ग सीटों के सापेक्ष ऐसे आवेदन पत्र मान्य नही होगें। ऐसे आवेदन पत्रों को प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जायेगा।
अंतिम तिथि 18 सितम्बर, 2026 के पश्चात ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्र आरक्षित वर्ग/सीटों के सापेक्ष ऐसे आवेदन पत्र मान्य नही होगें। राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास मन्नापुरवा एवं राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास जी0आई0सी परिसर हरदोई मे अनु0जाति के छात्रों की सीटें 70 प्रतिशत के सापेक्ष पूर्ण हो चुकी है, शीटें रिक्त न होने के कारण छात्र आवेदन न करें, यदि अनु0जाति के छात्र द्वारा आवेदन किया जाता है तो स्वतः ही आवेदन निरस्त माना जायेगा।
Also Read- UP Politics: पत्रकारों के सवालों पर गाली-गलौच व हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं अखिलेश: सीएम योगी
What's Your Reaction?







