सीतापुर में एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, सरकारी योजनाओं से जुड़ेंगे पात्र नागरिक

सीतापुर में एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

By INA News Desk
Sep 10, 2026 - 21:42
6 Views
सीतापुर में एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, सरकारी योजनाओं से जुड़ेंगे पात्र नागरिक

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। जिले में जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में इस बात पर विशेष सहमति बनी कि सरकारी सहायता से अब तक छूटे हुए वास्तविक जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें सीधे लाभ से जोड़ा जाए।

सेवता विधायक ज्ञान तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस समन्वय बैठक में महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, बिसवां विधायक निर्मल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी सहित कई विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। संवाद के दौरान तय किया गया कि पूरे महीने चलने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय कर्मचारियों और नागरिकों को साथ जोड़कर योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।

इधर, प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को पुख्ता करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने भी विभागीय अधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत और शहरी निकाय स्तर पर शिविर लगाकर पात्र लोगों का चयन पूरी पारदर्शिता से किया जाए। किसी भी स्तर पर कागजी औपचारिकता या लापरवाही के चलते सही व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

जिला प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय मजबूत रखने और निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन कार्य पूरा करने की ताकीद की है। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विशेष सूचना अभियान चलाकर लोगों को सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, आवास और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोग आवेदन कर लाभ उठा सकें।

Also Click : Jal Jeevan Mission: बरेली में टंकी गिरने का प्रमुख कारण नदी का तेज कटान, निर्माण में नहीं हुई कोई लापरवाही

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow