सीतापुर में जर्जर सड़क को लेकर फूटा आक्रोश: डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकालेंगे ग्रामीण, संयुक्त किसान मोर्चा ने दी चेतावनी

सीतापुर के ऐलिया ब्लॉक में जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज। गल्ला मंडी से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च का ऐलान।

Aug 3, 2026 - 22:07
 0  3
सीतापुर में जर्जर सड़क को लेकर फूटा आक्रोश: डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकालेंगे ग्रामीण, संयुक्त किसान मोर्चा ने दी चेतावनी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: विकासखंड ऐलिया के ग्राम अल्लीपुर अलीरजा से गोरा ग्राम सभा को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले एकजुट हुए ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर जिला प्रशासनिक मुख्यालय तक विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया है।

संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू की अगुवाई में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव रामबाबू को ज्ञापन सौंपकर जल्द पक्की सड़क बनाने का आग्रह किया। पंचायत सचिव ने ग्रामीणों को बताया कि मार्ग की लंबाई लगभग एक किलोमीटर है, जिसका निर्माण और बजट आवंटन ब्लॉक स्तर से होना संभव नहीं है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी के समक्ष बात रखने और वहीं से स्वीकृति प्राप्त कराने का परामर्श दिया।

पंचायत सचिव के वक्तव्य के उपरांत आयोजित ग्रामीणों की बैठक में तय किया गया कि गल्ला मंडी स्थल से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी और मांग पत्र सौंपा जाएगा। मोर्चा के प्रतिनिधियों का कहना है कि जब तक सड़क निर्माण का लिखित भरोसा और धरातल पर काम शुरू नहीं हो जाता, तब तक यह जनआंदोलन थमेगा नहीं।

Also Click : Lucknow: यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, 24x7 निगरानी से माफियाओं पर कसा शिकंजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow