Sambhal News: सम्भल में मस्जिद नहीं, मंदिर बनेंगे! BJP नेता राजेश सिंघल का विवादित बयान, बोले- मस्जिद गिराने जाओगे तो गोली नहीं, पुष्प वर्षा होगी
सम्भल में मंदिर-मस्जिद को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा नेता राजेश सिंघल ने मंच से ऐसा बयान दिया है, जिस
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में मंदिर-मस्जिद को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा नेता राजेश सिंघल ने मंच से ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा होना तय माना जा रहा है। राजेश सिंघल ने कहा कि अब सम्भल में योगी सरकार है और यहां राम भक्तों की सरकार है। उन्होंने दावा किया कि सम्भल की धरती पर अब मस्जिद नहीं, मंदिर बनेंगे।
राजेश सिंघल ने अपने बयान में 24 कोसीय परिक्रमा, 68 तीर्थ और 19 कूप बनाए जाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने हरिहर मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब हरिहर मंदिर बनेगा। विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब भाजपा नेता ने कहा कि जब लोग हरिहर मंदिर पर चढ़ाई करने और मस्जिद गिराने जाएंगे, तब उनके ऊपर गोली नहीं चलेगी, बल्कि योगी सरकार पुष्प वर्षा करेगी। सिंघल ने अयोध्या राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर पिछली सरकारों पर आरोप लगाए और योगी सरकार में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा होने की बात कही। राजेश सिंघल का यह बयान अब सम्भल की सियासत में नए विवाद की वजह बन सकता है। खास तौर पर मस्जिद नहीं, मंदिर बनेंगे और मस्जिद गिराने पर पुष्प वर्षा वाले बयान पर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
What's Your Reaction?