Crime News;' 48 घंटे में मां की गोद में लौटा चोरी हुआ नवजात, जनकपुरी पुलिस ने आरोपी महिला को दबोचा

सहारनपुर। जिला अस्पताल से चोरी हुए नवजात शिशु को थाना जनकपुरी पुलिस ने करीब 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस

By INA News Desk
Sep 24, 2026 - 11:37
9 Views
Crime News;' 48 घंटे में मां की गोद में लौटा चोरी हुआ नवजात, जनकपुरी पुलिस ने आरोपी महिला को दबोचा

सहारनपुर। जिला अस्पताल से चोरी हुए नवजात शिशु को थाना जनकपुरी पुलिस ने करीब 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सर्विलांस के माध्यम से की गई जांच के बाद मासूम को सुरक्षित बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने नवजात को चोरी करने के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल से नवजात के चोरी होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जनकपुरी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ सर्विलांस की मदद से संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की।
पुलिस टीम ने लगातार सुराग जुटाते हुए आरोपी महिला तक पहुंच बनाई और उसके कब्जे से चोरी किए गए नवजात को सकुशल बरामद कर लिया। मासूम के सुरक्षित मिलने की सूचना पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई को नवजात की सुरक्षित बरामदगी के साथ-साथ त्वरित जांच और प्रभावी पुलिसिंग का उदाहरण माना जा रहा है। मामले में आरोपी महिला से पूछताछ कर नवजात चोरी करने के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Also Read- Mayawati Action on Akash Anand: ससुर अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद मायावती का बड़ा एक्शन, आकाश आनंद को बसपा से किया 'मुक्त'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow