हरदोई में भारी बारिश के चलते कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित
हरदोई में मूसलाधार बारिश के चलते कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए ने आदेश जारी किया।
हरदोई। जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है
लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जलभराव तथा रास्तों पर आवागमन बाधित होने की संभावना बनी हुई है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और संभावित जोखिमों से बचाव को प्राथमिकता देते हुए यह प्रशासनिक कदम उठाया गया है
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह छूट केवल अध्ययनरत छात्र-छात्राओं पर ही लागू रहेगी
शिक्षा विभाग ने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और विद्यालय प्रबंधकों को आदेश का अक्षरशः व कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं
What's Your Reaction?