Hardoi: महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई।

हरदोई जनपद में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान के तहत थाना कोतवाली

Mar 25, 2026 - 19:38
52 Views
Hardoi: महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई।
महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई।

हरदोई जनपद में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने मेण्डुआ निवासी लालू पुत्र दिनेश चंद्र को गिरफ्तार किया, जो रास्ते से गुजर रही महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कस रहा था।

इस मामले में थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा संख्या 124/26 धारा 296 बीएनएस के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  • उपनिरीक्षक डोली शर्मा
  • कांस्टेबल शिवलाल
  • कांस्टेबल सत्येंद्र

पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियानों को आगे भी सख्ती से जारी रखा जाएगा।

Also Read- Hardoi : ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप, प्रधान- लेखपाल की सरपरस्ती में हो रहा अवैध कार्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow