संडीला में ट्रैक्टर से बैटरी चोरी का खुलासा: पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

संडीला पुलिस ने ट्रैक्टरों से बैटरी चुराने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कब्जे से तीन चोरी की बैटरियां बरामद कर विधिक कार्रवाई की गई।

By INA News Desk
Sep 25, 2026 - 21:35
1 Views
संडीला में ट्रैक्टर से बैटरी चोरी का खुलासा: पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

संडीला (हरदोई)। ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए संडीला थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन बैटरियां बरामद की गई हैं।

ग्राम किनौहटी निवासी पीड़ित मुनीर अहमद उर्फ मुन्ना ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके ट्रैक्टर से बैटरी पार कर दी है। पीड़ित की सूचना के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल तेज कर दी थी।

प्रकरण की तफ्तीश में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर घटना से जुड़े तीन आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ग्राम किनौहटी निवासी पंकज, ज्ञानेंद्र और हरिओम के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई तीन बैटरियां बरामद कीं। सामान मिलने के बाद मामले में सुसंगत कानूनी धाराओं की वृद्धि की गई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास चौधरी, उपनिरीक्षक मुकेश कोटार्य, मुख्य आरक्षी धर्मेश, आरक्षी जितेंद्र, सुनील वर्मा और पवन कुमार शामिल रहे। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Also Click : Drug Free Zone: नशे के खिलाफ यूपी सरकार का सख्त एक्शन, 500 मीटर दायरे में बनेगा ‘ड्रग फ्री जोन’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow