सवायजपुर में खेतों से समरसेबल स्टार्टर और केबल चोरी का खुलासा: एक गिरफ्तार, किशोर अभिरक्षा में
हरदोई के सवायजपुर थाना क्षेत्र में खेतों से समरसेबल स्टार्टर और केबल चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। चोरी का माल बरामद।
हरदोई। सवायजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेतों में लगे नलकूपों से बिजली के उपकरण चुराने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
ग्राम भैलामऊ निवासी पीड़ित संतोष ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके खेत में स्थापित समरसेबल से स्टार्टर और केबल पार कर दिया है
मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सुरागों के आधार पर तत्परता दिखाते हुए भैलामऊ निवासी कुलदीप को धर दबोचा
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राघवेंद्र भूषण प्रताप, सिपाही यशवंत, प्रशांत चौधरी और अंकित वर्मा शामिल रहे
Also Click : Hardoi News: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने सुनीं जनसमस्याएं, 44 शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
What's Your Reaction?