हरदोई के हत्याहरण मेले में मंगलसूत्र चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, चोरी का माल और नगदी बरामद

हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र स्थित हत्याहरण मेले में चोरी की घटना को अंजाम देने वाली महिला को पुलिस ने पकड़ा। मंगलसूत्र और नगदी बरामद हुई।

By INA News Desk
Sep 8, 2026 - 22:51
3 Views
हरदोई के हत्याहरण मेले में मंगलसूत्र चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, चोरी का माल और नगदी बरामद

हरदोई। जिले के प्रसिद्ध हत्याहरण तीर्थ मेले में श्रद्धालुओं के आभूषण चोरी करने के मामले में बेनीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक मंगलसूत्र और 2,500 रुपये की नगदी बरामद की गई है

मामले की जानकारी के अनुसार, अतरौली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता आरती और सीतापुर की रहने वाली पीड़िता गुड़िया ने बेनीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों पीड़िताओं ने बताया था कि हत्याहरण मेले में घूमते समय अज्ञात चोर ने उनका और उनके साथी का मंगलसूत्र पार कर दिया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की

जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल आरोपी महिला रेखा पत्नी भानू, निवासी भगन्दपुर थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी गया मंगलसूत्र और नगद रुपये बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल अन्य साथियों की तलाश की जा रही है और पकड़ी गई आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Also Click : Kisan News: हरदोई में रबी 2026-27 के लिए तोरिया-सरसों बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसान जल्द करें आवेदन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow