Hardoi: कछौना पुलिस ने मारपीट मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाठी-डंडा बरामद।
थाना कछौना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त
हरदोई: थाना कछौना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाठी और एक डंडा भी बरामद किया है।
प्रेस नोट के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को वादिनी फिरदौस पत्नी मो. सलीम निवासी ग्राम तकिया कछौना देहात ने थाना कछौना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 25 जनवरी 2026 को शकील पुत्र पुत्तन व सुनील पुत्र रफीक समेत अन्य लोगों ने उसके और उसके पति के साथ मारपीट की। इस संबंध में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान थाना कछौना पुलिस ने मुख्य आरोपी शकील और सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई लाठी और डंडा बरामद हुआ है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इससे पहले 29 जनवरी 2026 को इसी मामले में छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शशांक मिश्रा, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, महिला उपनिरीक्षक समीखा कटियार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
What's Your Reaction?









