मसूरी में सफाई कर्मचारियों के लिए जागरूकता शिविर- सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
मसूरी के टाउन हॉल में सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों को केंद्र व राज्य सरकार की अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए एक जागरूकता शिविर लगाया गया। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में लोगों
नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा है कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। उनके सामाजिक और आर्थिक सुधार के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
इन योजनाओं का मकसद जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर मौके देना है। मसूरी के टाउन हॉल में सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों को केंद्र व राज्य सरकार की अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए एक जागरूकता शिविर लगाया गया।
जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में लोगों को पढ़ाई के लिए मिलने वाली छात्रवृत्ति, खुद का काम शुरू करने के लिए लोन, आर्थिक मदद और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की पूरी जानकारी दी गई।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने शिविर में मौजूद लोगों को योजनाओं के लिए जरूरी योग्यता, आवेदन करने के तरीके और जरूरी कागजों के बारे में बताया। उन्होंने लोगों को इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में आए लोगों ने इस कोशिश को काफी मददगार बताया।
मीरा सकलानी ने भरोसा जताया कि भविष्य में भी ऐसे बड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि कोई भी जरूरतमंद जानकारी से वंचित न रहे। नगर पालिका, जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग मिलकर इन परिवारों के भले के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। शिविर में मौजूद लोगों ने भी मांग की कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए ताकि समाज के हर हिस्से तक विकास का लाभ पहुंच सके।
What's Your Reaction?




