Sambhal : सम्भल से नोएडा के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू, ₹290 किराए में मिलेगा सफर का नया विकल्प

दिल्ली-एनसीआर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सम्भल रोडवेज से नोएडा के परी चौक तक सीधी बस सेवा

Aug 2, 2026 - 15:25
92 Views
Sambhal : सम्भल से नोएडा के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू, ₹290 किराए में मिलेगा सफर का नया विकल्प

उवैस दानिश, सम्भल

दिल्ली-एनसीआर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सम्भल रोडवेज से नोएडा के परी चौक तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस नई सेवा का शुभारंभ परिवहन विभाग की ओर से किया गया, जिसे सपा नेता सुहैल इकबाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सेवा प्रतिदिन साढ़े 9 बजे के लिए होगी। जिससे व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और आम यात्रियों को अब सफर में अधिक सुविधा मिलेगी।

सपा नेता सुहैल इकबाल ने बताया कि सम्भल से बड़ी संख्या में लोग रोज़ाना दिल्ली और नोएडा जाते हैं, लेकिन सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण उन्हें टैक्सी या कई बार वाहन बदलकर यात्रा करनी पड़ती थी। लंबे समय से इस रूट की मांग की जा रही थी, जिसे अब परिवहन विभाग ने पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि बस भैंसिये, डिबाई और बुलंदशहर होते हुए नोएडा के परी चौक तक जाएगी। इस रूट के शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों का समय व खर्च दोनों बचेंगे। सुहैल इकबाल ने कहा कि इस सेवा को शुरू कराने के लिए कई बार परिवहन विभाग और सरकार के समक्ष मांग रखी गई थी। उन्होंने परिवहन विभाग का आभार जताते हुए कहा कि जल्द ही सम्भल में नया रोडवेज बस स्टेशन भी तैयार होगा। इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है और भूमि संबंधी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। नया बस अड्डा बनने के बाद सम्भल से कई अन्य शहरों के लिए भी नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सम्भल से नोएडा परी चौक तक बस का किराया ₹290 निर्धारित किया गया है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा।

Also Read-Gorakhpur: आस्था पर प्रहार करने वाले अब आस्थावान बनने का ठेका ले रहे हैं: गोरखपुर से सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow