Hardoi: बस से उतरते ही रोडवेज बस की चपेट में आया मजदूर, दर्दनाक मौत; आषाढ़ी पूजा के लिए नोएडा से लौटा था घर

थाना क्षेत्र के लमकन पुल के पास बुधवार सुबह करीब 8:15 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नोएडा से अपने गांव

Jul 29, 2026 - 18:25
32 Views
Hardoi: बस से उतरते ही रोडवेज बस की चपेट में आया मजदूर, दर्दनाक मौत; आषाढ़ी पूजा के लिए नोएडा से लौटा था घर
बस से उतरते ही रोडवेज बस की चपेट में आया मजदूर, दर्दनाक मौत; आषाढ़ी पूजा के लिए नोएडा से लौटा था घर

हरपालपुर। थाना क्षेत्र के लमकन पुल के पास बुधवार सुबह करीब 8:15 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नोएडा से अपने गांव आषाढ़ी पूजा में शामिल होने लौट रहे 36 वर्षीय मजदूर की रोडवेज बस से उतरते समय उसी बस की चपेट में आने से मौत हो गई।
​जानकारी के अनुसार ​मृतक की पहचान सांडी थाना क्षेत्र के चिल्हौर गांव निवासी अनंतराम (36) के रूप में हुई है। वह नोएडा की एक लोहे का पाइप बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। मंगलवार देर शाम वह आषाढ़ी पूजा में शामिल होने के लिए नोएडा से अपने घर के लिए रवाना हुए थे। बुधवार सुबह जब वह अपने गांव से करीब 7 किलोमीटर दूर लमकन पुल के पास बस से उतरे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
​​परिजनों का आरोप है कि अनंतराम के बस से उतरते ही चालक ने लापरवाही से बस को आगे बढ़ा दिया। बस की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में भी अनंतराम ने हिम्मत जुटाकर अपने चचेरे भाई हरिनंदन को फोन कर हादसे की जानकारी दी।

इसके बाद बस चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल अनंतराम को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।​मृतक के छोटे भाई लालाराम ने बताया कि अनंतराम अपने पीछे पत्नी शिवरानी देवी, एक पुत्री और तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं। वह अपने परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।​घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow