Sitapur: गुरु पूर्णिमा पर नैमिषारण्य पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, साधु-संतों का लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रेखा अरुण वर्मा ने विश्वविख्यात

Jul 29, 2026 - 18:13
65 Views
Sitapur: गुरु पूर्णिमा पर नैमिषारण्य पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, साधु-संतों का लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा पर नैमिषारण्य पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, साधु-संतों का लिया आशीर्वाद

 रिपोर्ट- सुरेंद्र मोठी, संवाददाता नैमिषारण्य

नैमिषारण्य (सीतापुर)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रेखा अरुण वर्मा ने विश्वविख्यात तीर्थ नैमिषारण्य पहुंचकर विभिन्न पवित्र स्थलों पर दर्शन-पूजन किया तथा प्रदेश और राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। उन्होंने सर्वप्रथम पवित्र श्री चक्रतीर्थ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पूज्य साधु-संतों का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने मां ललिता देवी (त्रिपुर सुंदरी) मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

इसके उपरांत वर्मा नैमिष धाम स्थित कालीपीठ पहुंचीं, जहां गोपाल शास्त्री जी ने उनका पारंपरिक पट्टाभिषेक कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने गोपाल पुजारी के सानिध्य में दक्षिणेश्वर काली माता का पूजन-अर्चन किया तथा कालीपीठ के संस्थापक एवं मां ललिता देवी मंदिर के प्रधान पुजारी, ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 जगदंबा प्रसाद पुजारी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर महंत बजरंग दास के सानिध्य में श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन किए और राष्ट्र तथा प्रदेश की उन्नति, सुख-समृद्धि एवं शांति की मंगलकामना की। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर उन्होंने नैमिषारण्य के पूज्य गुरुदेवों एवं संत-महात्माओं का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, "गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। गुरु ही हमें ज्ञान, संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाते हैं। गुरु का सम्मान हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है।"

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पाण्डेय, नगर पालिका प्रतिनिधि अजय भार्गव, मुनेंद्र अवस्थी, देवेश पाण्डेय सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read- Sudhanshu Trivedi Statement: NEET और शिक्षा पर चर्चा से भाग रही है कांग्रेस, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow