Sambhal: भगवा पर सियासत तेज: विहिप नेता का सांसद बर्क पर पलटवार, कहा– हरा झंडा लेकर पाकिस्तान चले जाएं

भारतीय हॉकी टीम की नई भगवा रंग की जर्सी को लेकर दिए गए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बयान पर अब विश्व हिंदू परिषद

Aug 2, 2026 - 15:18
52 Views
Sambhal: भगवा पर सियासत तेज: विहिप नेता का सांसद बर्क पर पलटवार, कहा– हरा झंडा लेकर पाकिस्तान चले जाएं
आचार्य रितुपूर्ण शर्मा, विभाग सत्संग प्रमुख, विहिप

उवैस दानिश, सम्भल

भारतीय हॉकी टीम की नई भगवा रंग की जर्सी को लेकर दिए गए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बयान पर अब विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। विहिप नेता आचार्य रितुपूर्ण शर्मा ने सांसद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि उन्हें भगवा रंग पसंद नहीं है तो वे हरा झंडा लेकर पाकिस्तान चले जाएं।

आचार्य रितुपूर्ण शर्मा ने कहा कि भगवा भारत की सनातन परंपरा, त्याग, तपस्या और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय ध्वज में सबसे ऊपर भगवा रंग है और यही भारत की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सूर्य के प्रकाश से लेकर संत-महात्माओं के वस्त्रों तक भगवा रंग का विशेष महत्व रहा है और पूरे देश में इसका सम्मान किया जाता है। विहिप नेता ने आरोप लगाया कि सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क लगातार ऐसे बयान देकर अनावश्यक विवाद खड़ा करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम की जर्सी के भगवा रंग का विरोध करना देश की भावनाओं के विपरीत है। यदि किसी को भगवा रंग से आपत्ति है तो उसे भारत की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना सीखना चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भारतीय हॉकी टीम की भगवा ड्रेस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि भगवा पूरे भारत का रंग नहीं है। उनके इसी बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब विहिप नेता के इस तीखे पलटवार के बाद यह विवाद और अधिक गरमा गया है।

Also Read-Gorakhpur: आस्था पर प्रहार करने वाले अब आस्थावान बनने का ठेका ले रहे हैं: गोरखपुर से सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow