Sambhal: नशे के खिलाफ जंग- डॉक्टर नाजिम ने छेड़ी मुहिम, बोले - युवा बचेंगे तभी देश बनेगा मजबूत

जनपद सम्भल में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ज़िला संघर्ष समिति ने नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की है। अभियान

By INA News Desk
Aug 2, 2026 - 15:29
54 Views
Sambhal: नशे के खिलाफ जंग- डॉक्टर नाजिम ने छेड़ी मुहिम, बोले - युवा बचेंगे तभी देश बनेगा मजबूत
नशे के खिलाफ जंग- डॉक्टर नाजिम ने छेड़ी मुहिम, बोले - युवा बचेंगे तभी देश बनेगा मजबूत

उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ज़िला संघर्ष समिति ने नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की है। अभियान का नेतृत्व कर रहे डॉ. नाजिम ने कहा कि यदि देश को मजबूत बनाना है तो सबसे पहले युवाओं को नशे की लत से दूर रखना होगा। उन्होंने चिंता जताई कि 15 से 26 वर्ष तक के कई युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं, जो समाज और देश के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।

डॉ. नाजिम ने कहा कि नशा मुक्त भारत बनाने के लिए केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि शराब और अन्य नशे से जुड़ी दुकानों पर भी प्रभावी नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने कहा कि माता-पिता और शिक्षक बच्चों को सही मार्गदर्शन दें और उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में लगातार समझाएं। उन्होंने बताया कि ज़िला संघर्ष समिति का यह अभियान लगातार चलता रहेगा। समिति के सदस्य घर-घर जाकर, हर वार्ड और मोहल्ले में लोगों से संपर्क करेंगे तथा जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ेंगे। अभियान के तहत प्रत्येक 15 दिन या महीने में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वार्ड-30 के सदस्य इब्राहिम ने कहा कि समिति का लक्ष्य सिर्फ एक वार्ड नहीं, बल्कि पूरे शहर को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि मोहल्लों में जाकर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा ताकि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें गलत संगत व नशे की लत से बचा सकें। समिति का दावा है कि यह जनजागरण अभियान लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक युवाओं को नशे से दूर कर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Also Read-Gorakhpur: आस्था पर प्रहार करने वाले अब आस्थावान बनने का ठेका ले रहे हैं: गोरखपुर से सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow