Sambhal News: संभल नगर पालिका का दर्जा घटने पर नाराजगी, डॉ. नाजिम ने सरकार और जनप्रतिनिधियों को घेरा
Sambhal News: संभल नगर पालिका का दर्जा घटाए जाने पर समाजसेवी डॉ. नाजिम ने विरोध जताया है। उन्होंने सीएम योगी से पुराना दर्जा बहाल करने की मांग की।
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल नगर पालिका का दर्जा घटाए जाने के मुद्दे पर समाजसेवी डॉ. नाजिम ने प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह संभल का दुर्भाग्य है कि पिछले कई दशकों से जनता को सिर्फ आश्वासन मिले, लेकिन शहर के विकास के लिए प्रभावी पैरवी नहीं की गई।
डॉ. नाजिम ने कहा कि यदि सम्भल के जनप्रतिनिधि मजबूती से सरकार के सामने शहर का पक्ष रखते तो आज यह स्थिति नहीं आती। उनका आरोप है कि नगर पालिका का दर्जा घटने से शहर के विकास कार्यों पर असर पड़ेगा और भविष्य में मिलने वाले विकास फंड में भी कमी आ सकती है। उन्होंने कहा कि अब "नगर पालिका परिषद" से "परिषद" शब्द हट जाना शहर के सम्मान और विकास, दोनों के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि सम्भल का पूर्व दर्जा तत्काल बहाल किया जाए। उनका कहना था कि सम्भल पहले से ही रेल कनेक्टिविटी, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के मामले में पिछड़ा हुआ है। ऐसे में दर्जा घटने का सीधा असर गरीब और आम जनता पर पड़ेगा। डॉ. नाजिम ने कहा कि सरकार को इस फैसले पर गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए ताकि सम्भल का विकास प्रभावित न हो और शहर को पहले की तरह योजनाओं एवं संसाधनों का लाभ मिलता रहे। उन्होंने इसे जनता के साथ विश्वासघात बताते हुए सरकार से जल्द निर्णय वापस लेने की अपील की।
Also Click : Hardoi Accident News: हरदोई में धान की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, करंट लगने से दर्दनाक मौत
What's Your Reaction?




