Bajpur : प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद उजाला अस्पताल सील
भर्ती होने के बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई, जिसके बाद रात के समय उसे दूसरे अस्पताल के लिए भेज दिया गया। इसी दौरान गर्भवती महिला की मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर के निजी उजाला अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है। सरकारी अस्पताल के प्रभारी पीडी गुप्ता ने बताया कि धनसारा निवासी गुलफ्सा पत्नी अतीम को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार महिला का पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ था, इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने सामान्य प्रसव का भरोसा देकर उसे भर्ती कर लिया।
भर्ती होने के बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई, जिसके बाद रात के समय उसे दूसरे अस्पताल के लिए भेज दिया गया। इसी दौरान गर्भवती महिला की मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर ने अस्पताल को तुरंत बंद करने का आदेश दिया। इस आदेश के पालन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, फार्मासिस्ट दलजीत सिंह और कनिष्ठ सहायक आशीष कुमार चौधरी की टीम ने अस्पताल पहुंचकर उसे सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग अब इस मामले की जांच कर रहा है कि इलाज में किस स्तर पर लापरवाही बरती गई।
You May Read : Hathras : सरकारी जमीन पर फार्म हाउस का कब्जा, अधिकारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप
What's Your Reaction?









