Ballia : राजस्व वसूली में तेजी लाएं विभाग, लक्ष्य के अनुसार करें कार्य - डीएम

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों को अभी शासन स्तर से नया लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है, वे पिछले वर्ष निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य करते हुए राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने वाणिज्य कर विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दे

May 8, 2026 - 21:17
20 Views
Ballia : राजस्व वसूली में तेजी लाएं विभाग, लक्ष्य के अनुसार करें कार्य - डीएम
Ballia : राजस्व वसूली में तेजी लाएं विभाग, लक्ष्य के अनुसार करें कार्य - डीएम
  • मानक विहीन ईंट भट्टों पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए जांच के निर्देश
  • हर ग्राम पंचायत में बनेगा अन्नपूर्णा भवन, जमीन चिन्हित करने के दिए निर्देश

Report : S. Asif Hussain Zaidi

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में कर करेतर वित्त एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों को अभी शासन स्तर से नया लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है, वे पिछले वर्ष निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य करते हुए राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने वाणिज्य कर विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने वार्षिक लक्ष्य को मासिक लक्ष्य में विभाजित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मानकों के विपरीत संचालित हो रहे ईंट भट्टों की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, वहां स्थिति को यथावत रखा जाए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने “अन्नपूर्णा भवन” निर्माण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में उपयुक्त भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह के भीतर अभियान चलाकर अच्छी एवं उपयुक्त जमीन का चयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, समस्त एसडीएम एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow