Saharanpur : दलित परिवारों के मकानों पर कार्रवाई के बाद प्रशासन और आजाद समाज पार्टी में समझौता, प्रदर्शन टला

भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया ने प्रभावित इलाके का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। वहां मौजूद पीड़ित परिवारों ने प्रशासन की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया। कमल सिंह वालिया ने लोगों को भरोसा दिया कि संगठन उ

May 8, 2026 - 07:59
 0  1
Saharanpur : दलित परिवारों के मकानों पर कार्रवाई के बाद प्रशासन और आजाद समाज पार्टी में समझौता, प्रदर्शन टला
Saharanpur : दलित परिवारों के मकानों पर कार्रवाई के बाद प्रशासन और आजाद समाज पार्टी में समझौता, प्रदर्शन टला

सहारनपुर के सर्किट हाउस रोड इलाके में दलित परिवारों के मकानों पर बुलडोजर चलाए जाने को लेकर प्रशासन और आजाद समाज पार्टी के बीच पैदा हुआ विवाद सुलझ गया है। नगीना सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ देर रात हुई बातचीत के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव करने का कार्यक्रम वापस ले लिया गया। इस आंदोलन की चेतावनी के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही, जिसे मामला शांत होने के बाद दोपहर को हटाया गया।भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया ने प्रभावित इलाके का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। वहां मौजूद पीड़ित परिवारों ने प्रशासन की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया। कमल सिंह वालिया ने लोगों को भरोसा दिया कि संगठन उनके साथ खड़ा है और नुकसान की भरपाई की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि सांसद चन्द्रशेखर और अधिकारियों के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद प्रशासन ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह और एएसपी मनोज यादव ने पार्टी पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। दोनों पक्षों ने बातचीत के माध्यम से रास्ता निकालने पर सहमति जताई। पार्टी नेताओं का कहना है कि किसी भी गरीब के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और प्रभावित परिवारों को राहत मिलनी चाहिए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कलेक्ट्रेट से भारी पुलिस बल वापस बुला लिया गया है।

Also Click : लग्जरी कार से आए और करोड़ों के जेवर समेट ले गए शातिर, पुलिस ने 5 करोड़ का माल और पिस्टल बरामद कर सबको चौंकाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow