Hardoi : महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर हरदोई में संगोष्ठी, समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को किया याद

सभा को संबोधित करते हुए जावित्री देवी ने कहा कि महात्मा फुले एक महान विचारक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन महिलाओं और पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज

Apr 11, 2026 - 21:48
50 Views
Hardoi : महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर हरदोई में संगोष्ठी, समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को किया याद
Hardoi : महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर हरदोई में संगोष्ठी, समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को किया याद

हरदोई के हर्ष नगर स्थित डॉक्टर अंबेडकर विद्यालय में महात्मा ज्योतिबा राव फुले का 200वां जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया गया। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज सुधारक फुले के जीवन और उनके संघर्षों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत समिति की अध्यक्ष जावित्री देवी ने महात्मा फुले और बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर की।

सभा को संबोधित करते हुए जावित्री देवी ने कहा कि महात्मा फुले एक महान विचारक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन महिलाओं और पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए ठोस प्रयास किए। युवा एवं बाल विकास समिति के प्रांतीय अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि फुले समाज के हर वर्ग को शिक्षित देखना चाहते थे और वे जातिगत भेदभाव के धुर विरोधी थे।समिति के महामंत्री शिव शंकर ने जानकारी दी कि महात्मा फुले ने ही पुणे में बालिकाओं के लिए देश की पहली पाठशाला खोली थी। उन्होंने स्त्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर दीपांकर सिंह गौतम, हरीश्याम गौतम, रूपारानी गौतम, मनोज कुमार, अर्चना भास्कर, मनमोहन सिंह, मुंशी लाल राही और कुलदीप कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिव शंकर द्वारा किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Also Click : Gonda : अवैध डीईएफ प्लांट का भंडाफोड़, किसानों की अनुदानित यूरिया का हो रहा था काला कारोबार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow