Sambhal : सम्भल में बारूद का कहर: जर्जर मकान में भीषण धमाका, गांव दहला, कई पशु घायल
बताया जा रहा है कि जिस खाली पड़े जर्जर मकान में विस्फोट हुआ, वहां पास में रहने वाले एक अवैध आतिशबाज ने बड़ी मात्रा में बारूद छिपाकर रखी थी। अचानक हुए धमाके के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीण घरों से बा
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव इशहाकपुर में बारूद से भरे एक जर्जर मकान में हुए भीषण धमाके ने पूरे गांव को दहला दिया। विस्फोट इतना जोरदार था कि देखते ही देखते पुराना मकान जमींदोज हो गया, जबकि आसपास के कई मकानों में दरारें पड़ गईं। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई पशु भी घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि जिस खाली पड़े जर्जर मकान में विस्फोट हुआ, वहां पास में रहने वाले एक अवैध आतिशबाज ने बड़ी मात्रा में बारूद छिपाकर रखी थी। अचानक हुए धमाके के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते बीस दिनों के भीतर इस गांव में धमाके की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे लोगों में भय और नाराजगी दोनों है। ग्रामीणों ने अवैध आतिशबाजी कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एएसपी मनोज कुमार रावत ने बताया कि मामले में आरोपी आतिशबाज के खिलाफ रजपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बारूद के स्रोत और अवैध भंडारण की भी जांच कर रही है।
You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज
What's Your Reaction?


