Bajpur : गैस वितरण के दौरान हंगामा, गाड़ी की चाबी निकालने पर पुलिस और उपभोक्ताओं में तीखी झड़प

इसी दौरान एक आक्रोशित उपभोक्ता ने गैस से भरी गाड़ी की चाबी निकाल ली, जिसे लेकर पुलिस और लोगों के बीच काफी देर तक तीखी बहस और झड़प हुई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चाबी वापस ली

Mar 24, 2026 - 21:43
 0  7
Bajpur : गैस वितरण के दौरान हंगामा, गाड़ी की चाबी निकालने पर पुलिस और उपभोक्ताओं में तीखी झड़प
Bajpur : गैस वितरण के दौरान हंगामा, गाड़ी की चाबी निकालने पर पुलिस और उपभोक्ताओं में तीखी झड़प

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर में गैस की भारी किल्लत के बीच प्रशासन और जनता के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। जिलाधिकारी नितिन भदोरिया के निर्देशानुसार गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से किया जाना है। इसी क्रम में कृषि मंडी स्थित गैस गोदाम पर जैसे ही गैस से भरा ट्रक पहुँचा, वहाँ उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को सँभालने के लिए तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और सिलेंडरों को पिकअप वाहनों में लदवाकर होम डिलीवरी के लिए रवाना करने लगे।

इसी दौरान एक आक्रोशित उपभोक्ता ने गैस से भरी गाड़ी की चाबी निकाल ली, जिसे लेकर पुलिस और लोगों के बीच काफी देर तक तीखी बहस और झड़प हुई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चाबी वापस ली और सुरक्षा घेरे में वाहनों को हरिपुरा हरसान, बेरिया दौलत और शहर के अन्य हिस्सों के लिए रवाना किया। उपनिरीक्षक कैलाश चंद नगरकोटी ने पुलिस सुरक्षा में होम डिलीवरी सुनिश्चित कराई। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने मौके पर मौजूद लोगों से अपील की कि वे गोदाम पर भीड़ न लगाएँ, क्योंकि अब केवल बुकिंग के आधार पर घर-घर जाकर ही गैस दी जाएगी। प्रशासन की इस समझाइश के बाद ही मामला शांत हो सका।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow